बहनों ने मंत्री नन्दी को तिलक लगाकर दिया आशीर्वाद।

बहनों ने मंत्री नन्दी को तिलक लगाकर दिया आशीर्वाद।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंत्री नन्दी ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के घर जाकर की मुलाकात

कीडगंज के विभिन्न बूथों का किया भ्रमण

प्रयागराज। बहनों ने मंत्री नन्दी को तिलक लगाकर दिया आशीर्वाद। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने गुरुवार को भैया दूज के पावन अवसर पर अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के कीडगंज इलाके में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के घर जाकर परिवारजनों से मुलाकात करते हुए सभी को पांच पर्वों के महापर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान बहनों ने भाई-बहन के परस्पर प्रेम, अटूट विश्वास, समर्पण एवं पवित्र रिश्ते के प्रतीक पर्व “भाई दूज” के पावन अवसर पर तिलक लगाकर मंत्री नन्दी को अपना आशीर्वाद दिया।

बहनों ने मंत्री नन्दी को तिलक लगाकर दिया आशीर्वाद।
बहनों ने मंत्री नन्दी को तिलक लगाकर दिया आशीर्वाद।

 

मंत्री नंदी ने कहा कि भाई-बहन का यह अटूट बंधन हमेशा प्रेम, स्नेह और खुशियों से भरा रहे, ईश्वर से यही प्रार्थना है। भाई दूज का यह पर्व हमारे रिश्तों को और भी मजबूत बनाता है और हमें एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार और सम्मान को व्यक्त करने का मौका देता है। मंत्री नन्दी ने कीडगंज निवासी शंकर लाल केसरवानी, राहुल केसरवानी, पीयूष जायसवाल, अंकुर जायसवाल, नील कमल श्रीवास्तव, अनिल कुमार अरोरा, राजशेखर जोशी, सुधीर कुमार वर्मा, श्रीमती रीना साहू, रीना जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, शलभ जायसवाल के घर जाकर परिवारजनों से मुलाकात करते हुए सभी का कुशलक्षेम जाना।

इस दौरान बहनों ने मंत्री नन्दी को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया

इस अवसर पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, मंडल अध्यक्ष कीडगंज कबीर जायसवाल, मंडल अध्यक्ष चौक सुमित वैश्य, मंडल अध्यक्ष मीरापुर गया निषाद, मंडल अध्यक्ष मुट्ठीगंज परमानंद वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल, राघवेंद्र मिश्रा, अंकुर जायसवाल, रमेश केसरवानी, लालू मित्तल, मनोज गुप्ता एवं अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai