2027 में सरकार बनाएगी कांग्रेस, बूथ तक कमेटियां बनाना पहला ध्येय : प्रदीप नरवाल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देश और आम आदमी की उम्मीद है कांग्रेस और राहुल गांधी : प्रदीप नरवाल

 

ब्यूरो चीफ सुरेश भाटी की रिपोर्ट 

बुलंदशहर। यूपी में कांग्रेस को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए युद्दस्तर पर कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान शुरू किया है। जिला कांग्रेस कार्यालय पर गुरुवार को जिला एवम शहर की समीक्षा बैठक हुई और ब्लॉक, नगर, न्याय पंचायत और बूथ तक कांग्रेस को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की।

मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, यूपी के सहप्रभारी प्रदीप नरवाल ने कहा कि देश और आम आदमी की एकमात्र उम्मीद कांग्रेस और राहुल गांधी हैं। उन्होंने कहा कि करीब चार दशक से सत्ता में ना होने के बावजूद यूपी के कांग्रेस के कार्यकर्ता विपक्ष की भूमिका सक्रिय रूप से निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में यूपी में राहुल गांधी के चेहरे पर इंडिया गठबंधन को 43 सीटें मिली हैं। उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि ब्लॉक, नगर और बूथ स्तर पर सक्रिय कमेटियां गठित करना बहुत जरूरी है। प्रदीप नरवाल ने सभी से एकजुट होकर काम करने और नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का आव्हान किया। प्रदीप नरवाल ने कहा कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेताओं को पार्टी में महत्व दिया जाएगा। प्रदीप नरवाल ने कहा कि देश, संविधान बचाने के लिए कांग्रेस को मजबूत करना होगा। भाजपा से देश को आजाद कराने की लड़ाई सभी को मिलकर लड़नी होगी।

अभियान के कॉर्डिनेटर पूर्व राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल, पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठन बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस ही लोगों की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और नए लोगों के स्वागत से कांग्रेस को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस देश को नफरत से बर्बाद करना चाहती है। कॉर्डिनेटर अनिल यादव, नरेंद्र राठी और नरेश भाटी ने प्रत्येक बूथ पर जाकर कमेटियां बनाने का संकल्प लिया और हर स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए तत्पर रहने का आश्वासन दिया।

जिलाध्यक्ष एड. जियाउर्रहमान ने कहा कि बुलंदशहर के कांग्रेस ही आम आदमी की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नगर और गांव में कांग्रेस को पहुंचाएंगे और जनसमस्याओं पर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता का मान सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के विचारों को जन जन तक पहुंचाएंगे।

बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता निगहत अब्बास, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्यागी, पूर्व प्रत्याशी शिवराम बाल्मिकी, सुभाष गांधी, नरेंद्र चौधरी, प्रशांत बाल्मिकी, सुभाष शर्मा, साजिद चौधरी, डॉक्टर इरफान, नितिन भटनागर, शिवकुमार शर्मा, चंद्रपाल एड, मुनीर अकबर, पौरुष शर्मा ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, रवि लोधी, राष्ट्रीय प्रवक्ता निगहत अब्बास, शिवराम बाल्मिकी, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्यागी, सुभाष गांधी, वीरेंद्र शर्मा, नरेंद्र चौधरी, प्रशांत बाल्मिकी, सुभाष शर्मा, साजिद चौधरी, डॉक्टर इरफान, नितिन भटनागर, शिवकुमार शर्मा, ज्ञानेंद्र राघव, चंद्रपाल एड, मुनीर अकबर, पौरुष शर्मा, चंद्रपाल एड, शिवकुमार शर्मा, साजिद चौधरी, नईम मंसूरी, इरफान खान, रिक्की सिरोही, प्रज्ञा गौड़, लक्ष्मी नारायण शर्मा, मोहन शर्मा, अमित जाटव, मुकेश रजक, इसराइल गहलोत, सचिन वशिष्ठ, आशु कुरैशी, राजकुमार पंडित, विपिन शर्मा, सिराज अहमद, शेर खान, विजय जैनवाल, दिनेश पंडित, युधिष्टर शर्मा, शाह मोहम्मद, दिलशाद, हर्षवर्धन बाल्मिकी, शुभम कौशिक, नजमी चौधरी, मुफते हसन, आदिल उल हक आदि मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai