अलीनगर में शुक्रवार को एक पत्रकार और डेयरी व्यवसायी से दिनदहाड़े लूट की हुई वारदात।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। अलीनगर में शुक्रवार को एक पत्रकार और डेयरी व्यवसायी से दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। पीड़ित बैंक से 2 लाख रुपये निकालकर लौट रहा था, जब एक निजी अस्पताल के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया।

बदमाशों ने पीड़ित को असलहा दिखाकर धमकाया और मुठिया से वार भी किया। इसके बाद वे रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अलीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

पीड़ित के अनुसार, बदमाश काफी समय से उनका पीछा कर रहे थे। यह बताता है कि लुटेरों ने पहले से रेकी की थी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही संभावित रास्तों पर नाकेबंदी की गई है।

एडिशनल एसपी अनन्त चन्द्रशेखर, सीओ कृष्ण मुरारी और अलीनगर थाना प्रभारी विनोद मिश्रा मौके पर फोर्स के साथ तैनात हैं। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai