बलिया में अनियंत्रित ट्रक ने 7 लोगों को मारी टक्कर, दो की मौत, दो रेफर, तीन का इलाज जारी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

ब्यूरो चीफ एस.के. सिंह की रिपोर्ट

बलिया। जनपद के सागरपाली से लेकर लक्ष्मणपुर तक एक नियंत्रित ट्रक ने सात लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को वाराणसी रेफर कर दिया गया जबकी तीन घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

दरअसल बलिया के सागर पाली गांव से कोर्ट अजोरपुर वाले रास्ते पर शाम 6:30 बजे अचानक एक ट्रक बेकाबू होकर फर्राटे भरने लगा। सड़क पर चलने वाले राहगीरों सहित वाहन चालकों को टक्कर मारते हुए ट्रक आगे बढ़ता गया और लोग चिल्लाते रहे। हालांकि घायलों को स्थानीय लोंगो की मदद से  जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहीं ट्रक ड्राइवर को भी इलाज के लिए जिला अस्पताल ले आया गया। बलिया के सीएमएस ने बताया कि कल 7 घायल लोगों को जिला अस्पताल लाया गया था। जिनमें दो लोगों की मौत हो गई, दो को वाराणसी रेफर कर दिया गया है जबकि तीन का इलाज जारी है।

वही बलिया के एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि यह घटना दुखद है महाराष्ट्र नंबर किया गाड़ी न 31 से अचानक दूसरे रास्ते पर चलने लगी जहां नियंत्रित होकर उसने कई लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ड्राइवर का मेडिकल कराकर जांच करेगी कि आखिरकार कहीं ड्राइवर नशे की हालत में ट्रक को अनियंत्रित तरीके से तो नहीं चल रहा था।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai