रामपुर जिला अस्पताल में सीएमएस डॉक्टर बी सी सक्सेना सहित अधिकारियों का सम्मान, मरीजों की सुविधाओं पर हुई चर्चा।

रामपुर जिला अस्पताल में सीएमएस डॉक्टर बी सी सक्सेना सहित अधिकारियों का सम्मान, मरीजों की सुविधाओं पर हुई चर्चा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनी कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

 

रामपुर। रामपुर जिला अस्पताल में सीएमएस डॉक्टर बी सी सक्सेना सहित अधिकारियों का सम्मान, मरीजों की सुविधाओं पर हुई चर्चा। जिला सरकारी अस्पताल में आज ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज के पदाधिकारियों द्वारा सीएमएस डॉ. बीसी सक्सेना सहित अन्य अधिकारियों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन और समाज के प्रतिनिधियों के बीच स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श भी हुआ।

कार्यक्रम में सीएमएस डॉ. बीसी सक्सेना, विजेंद्र सिंह, सौरभ कुमार, अमित माथुर एवं प्रभारी मनोज कुमार को सम्मानित किया गया। ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज के जिला अध्यक्ष विष्णु रस्तोगी, कोषाध्यक्ष विशाल रस्तोगी, रूपक रस्तोगी और अमित माथुर जिला अस्पताल पहुंचे और सभी अधिकारियों का अभिनंदन किया। जिला अध्यक्ष विष्णु रस्तोगी ने सीएमएस डॉ. बीसी सक्सेना से काफी देर तक मुलाकात की। मुलाकात के दौरान अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं, व्यवस्थाओं और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। समाज की ओर से मरीजों के हित में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

इस दौरान सीएमएस डॉ. बीसी सक्सेना ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है, जिसे पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कर्मियों की कमी को दूर करना हमारा धर्म और कर्तव्य है। इस संबंध में शासन को पत्र भी भेजा जा चुका है और जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद है। कार्यक्रम का समापन आपसी सहयोग और जनहित में कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai