त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
लालापुर, प्रयागराज। पीड़ित मुख्यमंत्री आवास पर बैठेगा अनिश्चितकालीन अनशन पर। थाना लालापुर स्थित ग्रामसभा दुबहा में अनुसूचित जाति के भूमिहीन खेतिहर मजदूर जिनके हक में सीलिंग से बची घोषित जमीन आराजी नंबर 98 रकबा 12 बीघा निवासी वाके मौजा कोटा गोल्हैया, परगना लालापुर, थाना लालापुर जिला प्रयागराज को 30 वर्ष पहले कृषि कार्य हेतु दयाराम, सीताराम व सियाराम पुत्रगण दुकाली, शिव बहादुर पुत्र कल्लू राम, दीपक पुत्र राजाराम, झंडी लाल पुत्र राम सजीवन, हरि नारायण पुत्र राम आधार पासी, सुमित्रा देवी पत्नी कन्हैया पासी निवासी ग्राम कोटा गोल्हैया के हक में पट्टे हुए और दस साल बाद खतौनी में पट्टा धारकों के नाम दर्ज हो गई और तभी से पट्टा धारक अपनी-अपनी जमीनों पर कृषि कार्य करते रहे चले आ रहे हैं।
दिनांक 29.11.2025 को समय सुबह लगभग 8:00 बजे सवर्ण जाति के ब्राह्मण प्रकाश दूबे, विद्या प्रकाश, चंद्र प्रकाश दूबे, विश्व प्रकाश, जय प्रकाश, प्रेम प्रकाश पुत्रगण मुकुट बिहारी दूबे व प्रकाश चंद दूबे, आलोक दूबे पुत्रगण लक्ष्मी प्रकाश दूबे निवासी ग्राम दुबहा, परगना लालापुर, थाना लालापुर जिला प्रयागराज तथा अशोक कुमार पाठक पुत्र रामकिशुन पाठक, कल्पना पाठक पत्नी अशोक कुमार पाठक, सूर्यांश पाठक पुत्र अशोक कुमार पाठक, आराध्या पाठक पुत्री अशोक कुमार पाठक निवासी 10/14 बाघंबरी गद्दी अल्लापुर प्रयागराज एकराय होकर पट्टा धारकों वाली जमीनों के चारों तरफ ईंट की चहर दिवारी बनाने लगे। पट्टाधारकों ने विरोध किया तो उपरोक्त शोरेपुस्ती दलित विरोधी मुल्जिमानो ने चमार पासी कहकर गाली देते हुए कहे कि साले चमार पासी जमीन लेकर जमीदार बनोगे ? मजदूरी धतूरी करके खाओ वरना गांव छोड़कर भाग जाओ। अब इन जमीनों को प्राप्त करने की कोशिश ना करना वरना जान से मारे जाओगे।
मुल्जिमान शोरेपुस्ती सवर्ण ब्राह्मण, है। प्रार्थीगण को अनुसूचित जाति का जानकार ही सामूहिक उत्पीड़न किए हैं तथा जमीनों पर अनाधिकार कब्जा करके पट्टा धारकों को बेदखल कर दिए हैं। उपरोक्त वाकया की रिपोर्ट थाना लालापुर में कराने गये जहां प्रार्थीगण की प्रथम सूचना रिपोर्ट नहीं लिखी गई प्रार्थीगण 01 दिसम्बर 2025 को पुलिस आयुक्त प्रयागराज, जिलाधिकारी प्रयागराज और उप जिलाधिकारी बारा को प्रार्थना पत्र दिया किन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। कार्यवाही न होते देखकर प्रार्थीगण 21 जनवरी को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जाकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठते तो प्रभारी निरीक्षक लालापुर ने नाप करवाकर कब्जामुक्त कराकर कब्जा कराने की बात की किन्तु लगभग एक महीना हो गया अभी तक उक्त कार्यवाही न होते देखकर पट्टाधारक 16 फरवरी को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर अनिश्चितकालीन अनशन बैठने के लिए बाध्य हो रहे हैं।










