ब्यूरो चीफ एसके सिंह की रिपोर्ट
बलिया। सोनबरसा सामुदायिक सवास्त केंद्र पर डॉक्टर और स्टाफ नर्स की लापरवाही के चलते प्रसव पीड़िता को फर्स पर बच्चे को जन्म देने के हुए वायरल वीडियो के मामले में CMO का बड़ा एक्शन केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक सहित चार स्वास्थ्य कर्मियों का हुआ तबादला CMO ने दिया अल्टीमेटम कहा कहा दोबारा ऐसी लापरवाही हुई तो करेंगे ससपेंड।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव वर्मन ने कहा कि सोनबरसा का मामला जैसे ही संज्ञान में आया उसमें हमने टीम गठित कर दी थी। कल उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट दी है। मैं स्वयं भी सोनबरसा गया था। सोनबरसा में जो भी कर्मचारी तैनात थे, उस समय अनुपस्थित थे। अपने घरों में थे। उनको अस्पताल में रहना चाहिए था। उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। उनका स्थानांतरण किया गया है। अधीक्षक द्वारा लापरवाही बरती गई है, जो कि जांच रिपोर्ट में भी आया है। उन्होंने वहां कोई भी डॉक्टर का रोस्टर नहीं बनाया और ना ही गार्ड का रोस्टर बनाया, जो कि एक अनियमितता में आता है। उनका भी हमने वहां से तबादला कर दिया है। दो डाक्टर और दो स्टाफ नर्स पर कार्रवाई हुई है। अस्पताल में ताला बंद होना लापरवाही का सबूत है।










