प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर दवा दोस्त (मेडिकल स्टोर) का शुभारंभ।

प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर दवा दोस्त (मेडिकल स्टोर) का शुभारंभ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट 

प्रयागराज। प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर दवा दोस्त (मेडिकल स्टोर) का शुभारंभ। मंडल रेल प्रबंधक/ प्रयागराज मंडल राजनीश अग्रवाल के मार्गनिर्देशन में एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग, हरिमोहन के नेतृत्व में प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। स्टेशन परिसर में मेडिकल स्टोर का शुभारंभ किया गया, जिससे अब यात्रियों एवं आमजन को आवश्यक दवाइयाँ एवं स्वास्थ्य संबंधी उत्पाद स्टेशन पर ही सहजता से उपलब्ध हो सकेंगे। इस सुविधा से यात्री सेवा स्तर और अधिक बेहतर हुआ है। स्टेशन परिसर में दवाओं की सहज उपलब्धता के लिए कानपुर सेंट्रल एवं अलीगढ़ में भी शीघ्र ही मेडिकल स्टोर की सुविधा प्रारम्भ की जाएगी, इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।

इस मेडिकल स्टोर के संचालन हेतु निविदा प्रक्रिया के माध्यम से दावा दोस्त फार्म लिमिटेड को 05 वर्षों की अवधि के लिए चयनित किया गया है। निर्धारित अवधि के दौरान फर्म द्वारा रेलवे के मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप मेडिकल स्टोर का संचालन किया जाएगा। मेडिकल स्टोर पर यात्रियों की दैनिक एवं आपातकालीन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें प्रमुख रूप से ब्रांडेड दवाइयाँ, ब्रांडेड जेनरिक दवाइयाँ एवं जनरल प्रोडक्ट शामिल हैं। इसके अतिरिक्त स्टोर पर शिशु आवश्यकताएँ, महिला देखभाल उत्पाद, पर्सनल केयर एवं हाइजीन केयर उत्पाद, बेबी एवं मदर फूड, वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवश्यक देखभाल सामग्री, विटामिन एवं पोषक तत्वों के सप्लीमेंट आदि भी उपलब्ध रहेंगे। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवश्यकता के अनुरूप वे फार्मेसी स्टोर्स पर मिलने वाले अन्य उत्पाद भी उपलब्ध होंगे।

मेडिकल स्टोर के शुभारंभ से विशेष रूप से उन यात्रियों को लाभ मिलेगा, जिन्हें यात्रा के दौरान अचानक दवाइयों या स्वास्थ्य संबंधी उत्पादों की आवश्यकता पड़ जाती है। अब यात्रियों को स्टेशन परिसर से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे समय की बचत के साथ-साथ असुविधा भी कम होगी। यह सुविधा बुजुर्ग यात्रियों, महिलाओं, बच्चों तथा दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होगी।

प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर मेडिकल स्टोर का शुभारंभ यात्रियों के स्वास्थ्य एवं सुविधा को प्राथमिकता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे स्टेशन की यात्री-अनुकूल छवि और अधिक सशक्त होगी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai