प्रयागराज मंडल में सघन टिकट चेकिंग अभियान।

प्रयागराज मंडल में सघन टिकट चेकिंग अभियान।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

388 यात्रियों से वसूला गया 2,47,550/- रुपये जुर्माना

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट 

प्रयागराज। प्रयागराज मंडल में सघन टिकट चेकिंग अभियान। प्रयागराज मण्डल द्वारा अपने सभी यात्रियों को उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करने के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग, हरिमोहन के निर्देशन में यात्रियों को उत्तम भोजन, शुद्ध पेय जल, की सुविधा के साथ टिकट रहित और अनियमित यात्रा करने वालो पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशनों एवं गाड़ियों में सघन चेकिंग अभियान चलाये जा रहे हैं।

दिनांक 08.01.2026 को प्रयागराज जंक्शन पर सहायक वाणिज्य प्रबन्धक, दिनेश कुमार के के सुपरविजन में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया, इस अभियान में 12 गाड़ियों को चेक किया गया। इस टिकट चेकिंग अभियान में मण्डल मुख्य टिकट निरीक्षक, दिवाकर शुक्ला एवं मुख्य टिकट निरीक्षक/रेड, संतोष कुमार ने 19 टिकट चेकिंग कर्मचारी, 5 रेलवे सुरक्षा बल कर्मी एवं 4 राजकीय रेलवे पुलिस कर्मी के साथ मिलकर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया।

इस टिकट चेकिंग अभियान में 388 यात्रियों को प्रभारित कर रु. 2,47,550/- जुर्माना वसूल किया। इसमें से बिना टिकट यात्रा करने वाले 121 यात्रियों को प्रभारित कर रु. 1,13,150/- एवं अनियमित यात्रा करने वाले 267 यात्रियों को प्रभारित कर रु. 1,34,400/- जुर्माना वसूल किया गया।

रेल प्रशासन अपने सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि रेलगाड़ी तथा रेल परिसर में गन्दगी न फैलाएं, कूड़ा कूड़ेदांन में ही डाले तथा वैध टिकट के साथ यात्रा करें। रेलवे अपने सभी यात्रियों का सम्मान करती है और उनकी सुखद यात्रा की कामना करती है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai