तहसीदार चायल पुष्पेंद्र सिंह एवं बीईओ मूरतगंज ने परीक्षा केन्द्र आईटीआई वीबीएस का किया निरीक्षण
कौशाम्बी। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीदार चायल पुष्पेंद्र कुमार एवं खण्ड शिक्षाधिकारी मूरतगंज ने संयुक्त रूप से वृहस्पतिवार को परीक्षा केन्द्र वी0बी0एस0 आई0टी0आई0 (संस्था कोड-3293) पता-सैयद सरांवा तेरहमील,जी0टी0रोड , कौशाम्बी का प्रातः 10 बजे निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्र में मात्र 4 परीक्षार्थ, कक्ष के बाहर पाये गये एवं निरीक्षण के दौरान कोई भी स्टाफ/ शिक्षक परीक्षा केन्द्र में उपस्थित नही पाया गया, मात्र एक प्राइवेट व्यक्ति मिला। नीचे बेसमेन्ट में 02 परीक्षा कक्ष मिले, जिसमें कोई परीक्षार्थी नही पाया गया व शिक्षण कक्ष में कोई भी प्रकाश की व्यवस्था उपलब्ध नही है। कक्षों में टाइलीकरण नही है, जो पूर्ण अव्यवस्था में परीक्षा संचालित कराई जा रही है। परीक्षा प्रारम्भ होने का समय प्रातः 09:30 बजे से है,किन्तु निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्ष में कोई भी छात्र उपस्थित नही पाया गया तथा जगह-जगह गन्दगी पाई गई व सीढीयों पर जल भराव व काई लगी हुई पाई गई, जिससे किसी दुर्घटना से इन्कार नही किया जा सकता है। इस प्रकार परीक्षा में अव्यवस्था एव अंधेरे में संचालित किया जा रहा है। संस्थान के पास वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था संचालित नही पाई गई। वर्कशॉप में इंस्टूमेन्ट बिखरे/ अव्यवस्थित अवस्था में पाये गये। वर्कशॉप की छत टीन चद्दर की है, जिसमें कई स्थानों पर छेद है, जिससे वर्षा जल वर्कशॉप में टपकता पाया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य मौके पर नही मिले। उपस्थित संगीता सिंह एवं उनके सहायकों द्वारा संस्थान की मान्यता/मानकों से सम्बन्धी कोई भी दस्तावेज नही दिखाया गया। आई0टी0 लैब में कम्प्यूटर गैर संचालित अवस्था में मिले। लाइब्रेरी एवं रिडिंग कक्ष, प्ले ग्राउंड एवं शौचालय/ दिव्यांग सहयोगी शौचालय, पार्किंग आदि की व्यवस्था अनुपलब्ध/अत्यन्त खराब स्थिति पाई गई।
प्रशिक्षण महानिदेशालय के मानक, 2024 के अनुरूप नही है
वी0बी0एस0 आई0टी0आई0 कालेज ग्राम सैयद सरांवा की खतौनी आराजी संख्या 183 में बना हुआ है, जिससे सटा हुआ उत्तर दिशा में एक ईट भट्ठा पूर्व से संचालित हो रहा है। जिसका नाम पंकज ब्रिक फील्ड है। स्कूल से सटा हुआ ईट भट्ठा होने के कारण स्कूल के छात्रों एवं स्टॉफ को खतरा हो सकता है। इस प्रकार प्रथम दृष्टया आई०टी०आई० कालेज का संचालन मानक के अनुरूप नहीं है। तहसीलदार चायल ने बताया कि नोडल प्राचार्य,राजकीय आईटीआई को वी0बी0एस0 आई0टी0आई0 कालेज के विरुद्ध कार्यवाही विधिक करने के निर्देश दिए गए हैं।










