पुरानी रंजिश के चलते हुई थी हत्या, एएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया खुलासा
मंझनपुर/कौशांबी। मंझनपुर पुलिस ने ग्राम भेलखा अन्तर्गत हुयी हत्या में 02 अभियुक्त को गिरफ्तारकिया है।
गौरतलब हो कि 16 जुलाई को थाना मंझनपुर पर अरविन्द कुमार पुत्र प्रेमचन्द निवासी भेलखा थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी द्वारा सूचना दी गयी कि उनके पिता प्रेमचन्द जो कि गांव के बाहर एक समरसेबुल को पटाई पर सालाना लेकर सिचाई का काम करते थे उनको दिनांक 15/16.07.2025 की रात्रि में समरसेबुल पर सोते समय अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धारदार चाकू कुल्हाडी एवं फरसा से मार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया है। तहरीर के आधार पर थाना मंझनपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घायल प्रेमचन्द्र की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी।
घटना की गम्भीरता को देखते हुये टीमों का गठन कर घटना के शीघ्र सफल अनावरण हेतु निर्देशित किया गया था।घटना के अनावरण के क्रम में थाना मंझनपुर व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुखबिर की सटीक सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये 02 अभियुक्तों 1. रमेश सरोज पुत्र स्व0 जवाहर सरोज निवासी ग्राम भेलखा थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी 2. सरजू पुत्र रामभरोसे निवासी ग्राम ट़डहर थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी को ग्राम पाता को जाने वाले मार्ग पर स्थित तालाब के पास से गिरफ्तार किया गया है। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से गहन पुछताछ करने पर अभियुक्त रमेश नें बताया कि मेरे व मृतक के मध्य पुरानी रंजिश थी जिसको लेकर मेरे द्वारा मृतक प्रेमचन्द्र के विरूद्ध न्यायालय में मुकदमा डाला गया था जिसको वापस लेने के लिए प्रेमचन्द्र दबाव बनाता था, इसी बात को लेकर मेरी कहासुनी हो गयी थी एवं वापस न लेने पर मुझे व मेरे बच्चों को जान से मारने की धमकी दी थी। मुझे 20.07.2025 को काम से मुम्बई जाना था, मुझे डर था कि मेरे जाने के बाद ये मेरे बच्चों को मार देगा इसलिए मैने अपने रिस्तेदार सरजू के साथ मिलकर योजना बनाकर दिनांक 15/16.07.2025 की रात्रि को गांव के बाहर ट्यूबवेल पर सो रहे प्रेमचन्द्र के उपर डण्डो तथा खुर्पी से हमला किया और तब तक मारते रहे जब प्रेमचन्द्र मरणासन्न हो गया था।










