मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। रामपुर में एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन।पहाड़ी गाँव के पंचायत घर में एक एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना एवं विभिन्न रोगों की समय पर जाँच एवं परामर्श प्रदान करना रहा।
शिविर के दौरान कुल 78 लोगों की काउंसलिंग की गई। साथ ही 78 लोगों की HIV एवं सिफिलिस (Syphilis) की जाँच की गई। इसके अतिरिक्त 6 गर्भवती महिलाओं (ANC) की जाँच तथा 16 लोगों की टीबी (TB) की जाँच भी की गई। जिसमे कोई भी रिएक्टिव नहीं पाया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर में ICTC से काउंसलर प्रदीप एवं लैब टेक्नीशियन कैकाशा, डीएसआरसी शकील अहमद, चेतना सेवा संस्थान के कार्यक्रम प्रबंधक अंकित गुलाटी, एम् एंड ई फैज़ान कुरैशी, काउंसलर बीना रस्तोगी तथा डीटीसी रामपुर से अख़लाक, एसटीएस आदिल अली तथा आशा, आंगनवाड़ी की सक्रिय सहभागिता रही। सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने समन्वय के साथ सेवाएँ प्रदान कर शिविर को सफल बनाया।
शिविर में आए लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया और इस प्रकार के आयोजनों को समुदाय के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की बात कही, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाई जा सके।










