त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। लोकपहल, ओंकार सेवा समिति, श्योरविन फाउंडेशन सोसाइटी और इनरव्हील क्लब ऑफ़ प्रयागराज (ईस्ट) ने आज डॉ शिखा दरबारी को हाउस ऑफ कॉमन्स में स्किल डेवलपमेंट में चेंजमेकर अवार्ड मिलने पर प्रयाग में सम्मानित किया।
लंदन समिट एंड अवॉर्ड्स 2025, एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार समारोह, लंदन के हाउस ऑफ कॉमन्स में आयोजित किया गया। इस समारोह में जून 2025 में डॉ. शिखा दरबारी, आईआरएस को स्किल डेवलपमेंट में चेंजमेकर अवार्ड से सम्मानित किया था।
यह पुरस्कार उन्हें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की वंचित बालिकाओं को निरंतर दी जा रही सेवा तथा उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में कौशल विकास केंद्र स्थापित करने के लिए उनके योगदान की मान्यता के रूप में प्रदान किया गया।
डॉ. शिखा दरबारी एक प्रख्यात सिविल सेविका हैं, जो प्रयागराज की रहने वाली हैं और उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से रसायन विभाग से पीएच.डी की है। वह इलाहाबाद में मुख्य आयकर आयुक्त के पद पर भी कार्यरत रह चुकी हैं। वह इलाहाबाद यूनिवर्सिटी एल्यूमनी एसोसिएशन की महासचिव भी हैं।
इस कार्यक्रम में लोकपहल के राष्ट्रीय संयोजक श्री विजय कुमार सिंह, ओंकार सेवा समिति की सचिव चाँदनी त्रिपाठी एवं डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी, इनरव्हील क्लब की प्रेसिडेंट डॉ सुधा त्रिपाठी समेत कई अन्य गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।

डॉ. हरिओम त्यागी, जो ऑब्ज़र्वर डाउन के अध्यक्ष हैं, उन्होंने बताया कि वे समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों की पहचान कर उन्हें इन पुरस्कारों से सम्मानित करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान जस्टिस संजय सिंह, सलीम शेरवानी, संजीव अग्रवाल, लोक सेवा आयोग के सदस्य हरेन्द्र सिंह, सिविल लाइन व्यापार मंडल के पदाधिकारी सुशील खरबंदा, ज्ञानेन्द्र श्रीवास्तव, योगेश्वर राय, नीलम मौर्या, शुभम मालवीय धर्मेन्द्र सिंह सहित शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।










