त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। साथियों ने केक काटकर मनाया जन्मदिन प्रयागराज वरिष्ठ पत्रकार काशी जायसवाल का जन्मदिन मंगलवार को सिविल लाइन स्थित इंडेक्स प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में मनाया गया। इस दौरान साथी पत्रकारों ने केक काटा और बधाई दी।
बता दे की पत्रकार काशी जायसवाल शहर में वरिष्ठ पत्रकारों में से एक हैं जिन्होंने इस प्रयागराज शहर में अपना 32 वर्षों से पत्रकारिता की अलख जगा रखी है। उनके सिखाए कई पत्रकार आज प्रमुख स्थानों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। फोन पर आज दिन भर उनके शुभचिंतकों ने बधाई दी।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार विनोद पाण्डेय, वैद्य आर के श्रीवास्तव, इंडेक्स कंपनी के प्रबंधक दिलीप कुशवाहा, फाइव टेक के डायरेक्टर मुनीर भा, नीरज तिवारी, हिमांशु केसरवानी सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।










