थाना करारी पुलिस टीम ने हत्या के 02 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

थाना करारी पुलिस टीम ने हत्या के 02 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी। थाना करारी पुलिस टीम ने हत्या के 02 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। थाना करारी पुलिस टीम ने हत्या के 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।दिनांक 08.11.25 को थाना करारी पर देवी पत्नी दुर्गा प्रसाद निवासी मोहल्ला नेतानगर कस्बा व थाना करारी जनपद कौशाम्बी द्वारा सूचना दी गयी कि दिनांक 07.11.2025 शाम को मेरे छोटे पुत्रों द्वारा मेरे पति दुर्गा प्रसाद व बड़े बेटे ज्ञान सिंह को जमीन बटवारे व बैनामा की बात पर गाली देते हुये बुरी तरह लाठी डण्डो से मारा पीटा गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई, जिसमें आज उपचार के दौरान मेरे पति दुर्गा प्रसाद की मृत्यु हो गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना करारी पर मु0अ0सं0 364/25 धारा 105/115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना करारी पुलिस को निर्देशित किया गया था आरविवार 9 नवंबर को थाना करारी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तों 1. विमलेश कुमार 2. विरेन्द्र कुमार पुत्रगण दुर्गाप्रसाद नि० मु० नेतानगर कस्बा व थाना करारी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशां देही पर आला कत्ल दो अदद लकडी के डण्डों को बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai