मनौरी रोड पर पुरामुफ्ती मिशन शक्ति टीम ने चलाया मिशन शक्ति अभियान, किया महिलाओं को जागरूक।

मनौरी रोड पर पुरामुफ्ती मिशन शक्ति टीम ने चलाया मिशन शक्ति अभियान, किया महिलाओं को जागरूक।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महिलाओं को वितरित किये गये पम्पलेट व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों से कराया गया अवगत

पुरामुफ्ती/प्रयागराज। मनौरी रोड पर पुरामुफ्ती मिशन शक्ति टीम ने चलाया मिशन शक्ति अभियान, किया महिलाओं को जागरूक। पूरामुफ्ती पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने 9 नवंबर रविवार को थाना क्षेत्र के मनौरी रोड पर भ्रमण कर मिशन शक्ति अभियान चलाया है।

थाना पूरामुफ्ती एंटी रोमियो स्क्वाड व महिला पुलिस ने थाना क्षेत्र के मनौरी रोड पर महिला जागरूकता अभियान चलाया और वहां की बालिकाओं महिलाओं को पम्पलेट वितरित किए गए व उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों से अवगत कराया गया। गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु समर्पित अभियान “मिशन शक्ति-5.0” के क्रम में पुलिस कमिश्नर व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त नगर व अपर पुलिस उपायुक्त नगर के कुशल पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती मनोज सिंह के नेतृत्व में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे अभियान “मिशन शक्ति 5.0” के तहत नगर जोन के थाना पुरामुफ़्ती में गठित एंटीरोमियों स्क्वाड व महिला बीट अधिकारियों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत आने वाले स्कूल, कालेजो, बस स्टाफ, ग्राम पंचायत में जाकर और चौपाल लगाकर महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में बालिकाओं/महिलाओं, छात्राओं को महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक करते हुए गुड-टच, बैड-टच तथा विभिन्न हेल्पलाइन- वूमेन पॉवर लाइन-1090, आपातकालीन सेवा- यूपी-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस-108, साइबर क्राइम-1930 आदि के बारे में जानकारी दी जा रही है।

साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र, एण्टी-रोमियो स्क्वाड व आत्मरक्षा सम्बंधी टिप्स आदि के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा है।महिलाओं बालिकाओं और छात्राओं को जागरूक करने वाली आज की पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक रश्मि निर्मल,कांस्टेबल कृष्णा गिरी मौजूद रहीं।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai