कौशाम्बी। कौशाम्बी पुलिस ने बिना नम्बर प्लेट चेकिंग अभियान के तहत 03 डम्फर,ट्रक किया सीज। कौशाम्बी पुलिस ने बिना नम्बर प्लेट चेकिंग अभियान के तहत 03 डम्फर ,ट्रक सीज किया है।
अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन व महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज के मार्गदर्शन में बिना नम्बर प्लेट/बिना प्रपत्र के तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में एवं समस्त क्षेत्राधिकारी गणों के नेतृत्व में जनपद के समस्त थानों एवं यातायात पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान अब तक 234 डम्फर/ट्रक चेक किये गये, जिसमें बिना नम्बर प्लेट के 03 डम्फर/ट्रक वाहनों को सीज किया गया एवं यातायात माह के दृष्टिगत 486 वाहनों का ई-चालान किया गया।










