केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी को प्रदान किया अवार्ड।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी को प्रदान किया अवार्ड।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शामिल हुए औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट 

प्रयागराज। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी को प्रदान किया अवार्ड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म को आत्मसात करते हुए देश का ग्रोथ इंजन बनने की ओर अग्रसर उत्तर प्रदेश को मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार बैठक में “बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान अवार्ड 2024” से सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी को अवार्ड प्रदान किया। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार बैठक में सम्मिलित हुए। जिसमें मंत्री नन्दी ने प्रदेश के औद्योगिक विकास यात्रा पर विस्तृत चर्चा की।

व्यवसाय केंद्रित सुधार क्षेत्रों में शीर्ष उपलब्धि हासिल करते हुए बिजनेस इंट्री, श्रम विनियमन समर्थक और भूमि प्रशासन के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए उत्तर प्रदेश को बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2022 में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में टॉप अचीवर्स, वर्ष 2022, 2023 एवं 2024 में लॉजिस्टिक रैंकिंग में अचीवर्स के रूप में भी अवार्ड हासिल किया था। यही नहीं वर्ष 2021 में उत्तर प्रदेश ने गुड गवर्नेंस इंडेक्स में प्रथम स्थान एवं एक्सपोर्ट प्रिपेयर्डनेस इंडेक्स में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। मंगलवार को सुषमा स्वराज भवन नई दिल्ली में आयोजित उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने औद्योगिक विकास क्षेत्र में विभिन्न उपलब्धियां हासिल करने वाले राज्यों को विभिन्न अवार्ड से सम्मानित किया।

उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए बैठक में शामिल औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहे औद्योगिक विकास की प्रगति से केंद्रीय मंत्री के साथ ही सभी को अवगत कराया। मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में भारत के औद्योगिक परिवेश में आमूल-चूल परिवर्तन आया है। औद्योगिक नीतियों के क्रियान्वयन में परफेक्शन ने निवेशकों का परसेप्शन बदला है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी को प्रदान किया अवार्ड।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी को प्रदान किया अवार्ड।

 

दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित होने की स्वर्णिम उपलब्धि औद्योगिक विकास की मजबूत बुनियाद पर आधारित है। पिछले 11 वर्षों के दौरान पूरी दुनिया ने भारत की चमक और धमक को महसूस किया है। यही कारण है कि बड़े पैमाने पर वैश्विक निवेश आकर्षित हुआ है।
मंत्री नन्दी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा नियमित अंतराल पर राज्य सरकारों से संवाद और समन्वय की पहल ने देश की अर्थव्यवस्था में राज्यों के योगदान को नया विस्तार प्रदान किया है। ऐसे आयोजन निर्धारित राष्ट्रीय लक्ष्यों को समझने और उन्हें प्राप्त करने की दिशा में प्रभावी मार्गदर्शन देने का माध्यम बने हैं। इसके साथ ही चुनौतियों के त्वरित समाधान का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है, जिससे राज्यों के औद्योगिक विकास ने एक नई रफ्तार पकड़ी है।

प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने पिछले 8 वर्षों के दौरान उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं। एक अम्ब्रेला पॉलिसी के अन्तर्गत 30 से अधिक सेक्टोरल पॉलिसीज, निवेश मित्र जैसी सिंगल विण्डों प्रणाली, जनपदों में उद्यमी मित्रों की तैनाती, इन्वेस्ट यूपी की सक्रिय भूमिका, स्टेक होल्डर्स से नियमित संवाद जैसे कदमों ने उत्तर प्रदेश में एक इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली इकोसिस्टम का निर्माण किया है! साथ ही पूरी निवेश प्रक्रिया को समयबद्ध व पारदर्शी बनाया है।

विश्वस्तरीय अवस्थापना सुविधाओं के विकास, सस्ती-सुलभट्रंसपोर्टेशन व लॉजिस्टिक सुविधाओं और बेहतरीन कनेक्टिविटी ने उत्तर प्रदेश को भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में एक नई पहचान दी है। यह अभूतपूर्व परिवर्तन भारत सरकार के सहयोग के बिना सम्भव नहीं था।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai