त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। पतंग व्यापारियों ने चाइनीज मंझे के विरोध में चलाया जन जागरण अभियान। पतंग व्यापारी एकता समिति जिला प्रयागराज के मुख्य संरक्षक विजय गुप्ता के नेतृत्व में पंतग व्यापारियों ने चाइनीज मंझे के विरोध में चलाया जन जागरण अभियान।
ई-रिक्शा में स्पीकर को बांध कर गली-गली जन जागरण अभियान चलाया। दरियाबाद, मीरापुर, नुरुल्लाह रोड, होते हुए लोगों से अपील किया की आप प्रयागराज के सभी नागरिकों से यह घातक है और अपने बच्चों को इससे दूर रखें यह हत्यारा चाइनीज मांझे है। घायल हो रहे हैं और कितने लोगों की मौत हो गई है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्य नाथ महाराज द्वारा चाइनीज मंझे पर प्रतिबन्ध के साथ उसके कारण होने वाली दुर्घटना पर दुकानदार पर भी हत्या का अभियोग चलाने के निर्णय मांझे इस्तेमाल न करें। इसके लिए पतंग व्यापारी प्रशासन के साथ हैं।
व्यापारी नेता प्रमिल केसरवानी ने कहा कि ऑनलाइन चाइनीज मांझे बिक रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार संज्ञान में लेकर प्रतिबंध लगाई जाए।
जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष इफ्तिखार अली, महामंत्री मनीष मालवीय, कोषाध्यक्ष इमरान अली बबलू ने संयुक्त रूप से कहा कि यह अभियान 10 दिन चलेगा।
इस अवसर पर सर्व सोहेल शकील अहमद, अमीर अब्दुल्ला खान, मनीष, अमित, शकील, राजू, मनोज, निर्मल, प्रिंस, सफीक खान, गुड्डू, अजमेरी, गुड्डू, उस्मान, बब्लू, नन्हे, साफीर, नौशाद, बंटी, प्रिंस, लाल बाबू अग्रवाल, मुर्तजा हुसैन जन जागरण अभियान में व्यापारी गण शामिल है।










