उत्तर मध्य रेलवे, वार्षिक स्क्रैप निस्तारण लक्ष्य को समय से डेढ़ माह पूर्व ही किया प्राप्त।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे, वार्षिक स्क्रैप निस्तारण लक्ष्य को समय से डेढ़ माह पूर्व ही किया प्राप्त। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के कुशल नेतृत्व और प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक शशि प्रकाश द्विवेदी के मार्गदर्शन में, उत्तर मध्य रेलवे ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्क्रैप निस्तारण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है| “मिशन मोड” में कार्य करते हुए, रेलवे ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति से काफी पहले ही रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित वार्षिक राजस्व लक्ष्य को सफलतापूर्वक पार कर लिया है।

12 फरवरी, 2026 तक, उत्तर मध्य रेलवे ने स्क्रैप सामग्री की बिक्री के माध्यम से कुल ₹276.43 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है। यह उपलब्धि वित्तीय वर्ष की समाप्ति से लगभग डेढ़ माह पहले प्राप्त की गई है, जिससे रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित ₹275 करोड़ के वार्षिक लक्ष्य को पीछे छोड़ दिया गया है। राजस्व अर्जन के ये आंकड़े पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 की इसी अवधि -12.02.2025 तक हुई ₹229.26 करोड़ की बिक्री की तुलना में 20.57 प्रतिशत अधिक हैं, जो उत्तर मध्य रेलवे की कार्यकुशलता का प्रमाण है।

प्रशासन ने इस बात पर जोर दिया है कि स्क्रैप का त्वरित निस्तारण न केवल राजस्व अर्जन का एक प्रमुख स्रोत है, बल्कि यह रेल परिसरों को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित रखने की दिशा में भी एक प्रभावी कदम है। उत्तर मध्य रेलवे अपने संपूर्ण क्षेत्र में “जीरो स्क्रैप” की स्थिति प्राप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।  अनुपयोगी सामग्रियों के समयबद्ध निस्तारण को प्राथमिकता देकर, उत्तर मध्य रेलवे परिचालन उत्कृष्टता और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता प्रदर्शित कर रहा है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai