कौशाम्बी। थाना कोखराज व एसओजी पुलिस ने 25,000 रु के इनामिया अभियुक्त को अवैध तमंचा के साथ किया गिरफ्तार। थाना कोखराज व एसओजी पुलिस ने 25,000 रु के इनामिया अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गौरतलब हो कि दिनांक 22.01.2026 को थाना कोखराज पर प्रार्थी मो० अरशद पुत्र मो० इदरीश निवासी पुरीनी बाजार खल्लाबाद भरवारी थाना कोखराज द्वारा सूचना दी गयी कि आज शाम को मेरे ऊपर आरोपी मो० अलीशान द्वारा जान से मारने की नियत से बम्ब फेंका गया और तमंचे से फायर किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 45/26 धारा 351(2)/109 बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
फरार चल रहे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा 25,000/-रुपये का पुरष्कार घोषित किया गया था। वृहस्पतिवार 19 फरवरी को थाना कोखराज व एसओजी/सर्विलांस पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 25,000 /- रुपये का इनामियां वांछित अभियुक्त मो० अलीशान पुत्र कल्लू निवासी ग्राम गनसरी थाना संदीपनघाट जनपद कौशाम्बी को परसरा तिराहा ओवर ब्रिज के नीचे से एक तमंचा 315 बोर व एक मिस कारतूस व एक जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया है।










