कौशाम्बी। संदीपनघाट पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गौरतलब हो कि 16 फरवरी को थाना संदीपनघाट पर पपीड़िता द्वारा सूचना दी गयी कि दिनांक 21.11.2025 व 12.02.2026 को अभियुक्त अभय जबरन मेरे कमरे में घुस आया और मेरे साथ मार-पीट कर गतल काम किया गया तथा अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मेरे साथ कई बार गलत काम किया
। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना संदीपनघाट में तत्काल सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया। उपरोक्त क्रम में आज दिनांक 19.02.2026 को थाना संदीपनघाट पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर खास की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आदित्य उर्फ अभय पुत्र स्व० दिनेश कुमार निवासी ग्राम नटका थाना चरवा जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त न्यायालय भेजा गया है।










