मुर्गी के दाने के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी नशीली दवा
धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट
चंदौली। अलीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 720 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद। अलीनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रिंग रोड स्थित कोरी अंडरपास के पास से एक लावारिस ट्रक को पकड़कर इसमें छिपाकर ले जाई जा रही 720 लीटर अवैध कोडीन/एस्कफ कफ सिरप बरामद की।मामले में पुलिस मुकदमा पंजीकृत अगली कार्रवाई में जुटी है। इसका खुलासा क्षेत्राधिकार अरुण कुमार सिंह ने अलीनगर थाना परिसर में गुरुवार को की।
पुलिस को 22 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि रिंग रोड पर कोरी अंडरपास के पास एक संदिग्ध ट्रक खड़ा है। प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन संख्या UP74Y4726*की तलाशी ली। तलाशी में ट्रक के डाले में 20 बोरी मुर्गी के दाने के नीचे 36 बोरियां छिपी मिलीं। इनमें कुल 72 पेटी में 7200 शीशी यानी 720 लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप रखा था। पुलिस ने बरामदगी में 18 बोरियों में 3600 शीशी FAIRDYL NEW और 18 बोरियों में 3600 शीशी ESCOF सिरप शामिल है। ट्रक केबिन से एक GPS डिवाइस मय सिमभी बरामद हुआ। नमूना जांच के लिए लखनऊ की प्रयोगशाला भेजा गया है। पुलिस ने वाहन स्वामी राहुल कुमार पुत्र जमादार सिंह, निवासी नासुपुर सजैती, पोस्ट मण्डई, जनपद फिरोजाबाद के बारे में जानकारी और संलिप्त की जानकारी जुटाने में जुटी है।
कार्रवाई में मुख्य रूप से गगनराज सिंह, आलू मिल चौकी प्रभारी अनिल कुमार यादव, तारा जीवनपुर चौकी प्रभारी पंकज कुमार सिंह, हे0का0 राकेश कुमार मौर्य और का0 प्रवेश कुमार सिंह शामिल रहे।









