मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मुरादाबाद। मुरादाबाद फायरिंग मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई दो आरोपी गिरफ्तार। जनपद मुरादाबाद के थाना भोजपुर में गुरुवार को पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए फायरिंग करने के दो आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया भोजपुर थाना क्षेत्र के आंवला घाट रोड पर बुधवार दोपहर जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच कथित तौर पर फायरिंग हो गई थी।
पीड़ित पक्ष के अनुसार स्थित भूमि को लेकर उनका विवाद न्यायालय में विचाराधीन है दोपहर करीब 3: बजे जब वे जमीन पर पहुंचे तभी दूसरे पक्ष का सचिन अपने गार्ड के साथ लाइसेंसी राइफल लेकर वहां आ गया। पहले उसने गाली गलौज की और फिर धक्का मुक्की की फिर जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायरिंग की।
गिरफ्तार आरोपी अत्यंत सिंह पुत्र सूरज सिंह निवासी ग्राम मंगोली थाना शाहाबाद जिला रामपुर सचिन चौधरी पुत्र कालू सिंह निवासी सुपरटेक कॉलोनी थाना पाक़बड़ा आरोपियों के पास से एक अदद राइफल 315 बोर लाइसेंसी 10 आदत जिंदा कारतूस 315 बोर 3 आदत खोखा कारतूस 315 बोर आदि प्रकरण में दोनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें दोनों को जेल भेज दिया गया।










