रामपुर जिला चिकित्सालय, में शीत ऋतु के दृष्टिगत मरीजों एवं उनके तीमारदारों को राहत प्रदान किए जाने हेतु सी०एस०आर० फण्ड के अन्तर्गत कम्बल वितरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया
मंडल मुरादाबाद प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। रामपुर जिलाधिकारी अजय द्विवेदी पहुंचे जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण। जिलाधिकारी अजय द्विवेदी पहुंच गए जिला सरकारी अस्पताल पहुंचकर वहां का हर वार्ड में किया गया निरीक्षण और दिशा निर्देश दिए गए।कार्यक्रम के दौरान जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से प्रत्यक्ष संवाद कर चिकित्सालय प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की वस्तुस्थिति के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की गई।
मरीजों एवं उनके परिजनों द्वारा चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं, देखभाल व्यवस्था एवं स्वच्छता व्यवस्था की प्रशंसा की गई तथा किसी प्रकार की असुविधा अथवा समस्या से अवगत नहीं कराया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, रामपुर को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि चिकित्सालय में भर्ती प्रत्येक मरीज को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, जिससे उपचार के अभाव में किसी भी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, रामपुर को निर्देशित किया गया कि चिकित्सालय परिसर में स्वच्छता, साफ-सफाई एवं संक्रमण नियंत्रण से संबंधित व्यवस्थाओं को नियमित रूप से सुदृढ़ बनाए रखा जाए, ताकि मरीजों एवं उनके तीमारदारों को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सके।










