मिशन शक्ति केन्द्र, थाना कोतवाली जनपद रामपुर ने महिला संबंधी विवाद में निभाई।

मिशन शक्ति केन्द्र, थाना कोतवाली जनपद रामपुर ने महिला संबंधी विवाद में निभाई।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अहम भूमिका — पारिवारिक मतभेद हुआ समाप्त, परिवार टूटा नहीं, साथ रहने का लिया संकल्प

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। मिशन शक्ति केन्द्र, थाना कोतवाली जनपद रामपुर ने महिला संबंधी विवाद में निभाई। शहर कोतवाली प्रभारी सीमा के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान–5.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को सशक्त बनाने हेतु संचालित मिशन शक्ति केन्द्र थाना कोतवाली पर नियुक्त म0हे0का0 1041,चिंकी यादव एवम म0हे0का0 982 नीरज व प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह द्वारा एक महिला संबंधी प्रकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

आवेदिका द्वारा दहेज की मांग को लेकर मारपीट व गाली गलौच कर परेशान किया जा रहा था। प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा, दोनों पक्षों को मिशन शक्ति केन्द्र, थाना कोतवाली रामपुर पर बुलाया गया। वहाँ दोनों पक्षों की काउंसलिंग की गई, जिसमे दोनों पक्ष पति-पत्नी को समझा कर साथ रहने के लिए सहमत किया गया जिससे आपसी मतभेद का सौहार्दपूर्ण समाधान हुआ। काउंसलिंग के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है तथा आवेदिका का परिवार टूटने से बच गया। दोनों पति-पत्नी खुशी-खुशी साथ रहने के लिए तैयार हो गए और पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai