ब्यूरो चीफ सुरेश भाटी की रिपोर्ट
बुलंदशहर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र भाजपा सरकार द्वारा गरीब कल्याण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के गौरवशाली 11 वर्ष पूर्ण होने पर बुलंदशहर जनपद के सभी मंडलों पर “विकसित भारत संकल्प चौपाल” का आयोजन किया गया, इसी क्रम में बुलंदशहर के मोहन कोठी में मोहल्ला चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि बुलंदशहर के लोकसभा सांसद डॉ भोला सिंह एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता जयप्रकाश शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बिल्लू पंडित ने की व संचालन संस्कार वर्मा ने किया।
सांसद भोला सिंह ने संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और दूरदर्शी नीतियों पर प्रकाश डाला। जहां वक्ताओं ने बताया कि किस तरह पिछले 11 वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में असाधारण प्रगति की है। साथ ही जन-धन योजना, उज्ज्वला योजना, आवास योजना, आयुष्मान भारत, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी योजनाएं भारत को आत्मनिर्भर और विश्व मंच पर सशक्त बना रही हैं। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी सेक्टर, संयोजक,बूथ अध्यक्ष,वरिष्ठ एवं निष्ठावान सम्मानित कार्यकर्ता एवं अति सम्मानित स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। इस चौपाल में सभी के भीतर राष्ट्र के प्रति गौरव, आत्मविश्वास और समर्पण का भाव और प्रबल कर दिया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बिल्लू पंडित, भाजपा वरिष्ठ नेता जयप्रकाश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, भूपेंद्र कौशिक, हिमांशु तोमर, संस्कार वर्मा, तरुण पालीवाल, पंकज उपाध्याय, प्रतीक शर्मा समेत सैकड़ो कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।










