अलीनगर थाना क्षेत्र के माल गोदाम स्थित डाउन रेलवे लाइन पर वेल्डिंग कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, करंट लगने से मौत हो गई।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के माल गोदाम स्थित डाउन रेलवे लाइन पर वेल्डिंग कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। मधुपुर गांव निवासी अजहरुद्दीन की करंट लगने से मौत हो गई।

घटना की है। मृतक को तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां डॉ. संदीप ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथी कर्मचारियों के अनुसार, अजहरुद्दीन वेल्डिंग का काम कर रहा था। उसके हाथ में पहने दस्ताने फटे हुए थे। काम के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और नीचे गिर पड़ा।

एक साथी कर्मचारी ने बताया कि जब वह अजहरुद्दीन को बचाने गया, तो उसे भी करंट लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

स्थानीय लोगों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। लोगों ने मांग की है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai