93 ग्राम सोने और 7 ग्राम चांदी के जेवरात समेत 2 चोर गिरफ्तार, 40 से ज्यादा वारदात का खुलासा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। मुगलसराय पुलिस ने शिवाला के पास रिंग रोड स्थित अंडरपास से दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में धर्मेंद्र यादव और ओम प्रकाश सेठ हैं। धर्मेंद्र धानापुर थाना क्षेत्र के ग्राम अमरा का निवासी है। ओम प्रकाश वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के औसानगंज का रहने वाला है।

पूछताछ में पता चला कि इनका एक और साथी उमेश यादव पहले से पुलिस की गिरफ्त में है। ओम प्रकाश ने स्वीकार किया कि वह 20-21 जून को पड़ाव में हुई चोरी में उमेश और धर्मेंद्र के साथ शामिल था।

पुलिस ने आरोपियों से करीब 93 ग्राम सोने के गहने बरामद किए हैं। इनमें मंगलसूत्र, चेन, अंगूठियां और कंगन शामिल हैं। साथ ही 7 ग्राम चांदी के जेवर, एक घड़ी और मोबाइल फोन भी मिला है। ओम प्रकाश से तीन चांदी का मीना और काले नग जड़ी हुई दो सोने की अंगूठियां बरामद हुई हैं।

धर्मेंद्र ने कबूल किया कि उसने और उमेश ने 2023 से अब तक 10 से अधिक चोरियां की हैं। उमेश ने अकेले लगभग 30 चोरियां की हैं। चोरी के पैसों से उमेश ने एक काली थार गाड़ी खरीदी है। धर्मेंद्र के अनुसार, वह और उमेश चोरी का सामान ओम प्रकाश को बेच देते थे। बरामद किए गए सामान की कीमत लगभग 10 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai