आकाश सिंह की रिपोर्ट
प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में अपर आयुक्त प्रशासन रत्नप्रिया ने ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण के पश्चात गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए अपर आयुक्त ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी लोग अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करते हुए देश एवं प्रदेश को विकास के सर्वोच्च शिखर पर ले जाने में अपना पूर्ण योगदान प्रदान करें। इस अवसर पर अपर आयुक्त ने आयुक्त कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
इस अवसर पर आयुक्त कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।










