मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। सांसद मौलाना मुहीबुल्ला नदवी मैं जनाजे की नमाज में शिरकत की। ग्राम लाला नगला में प्रतिष्ठित समाजसेवी व पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्षा ज़ाहिदा सलाम साहिबा के वालिद जनाब हाजी अब्दुल हसन साहब के आकस्मिक इंतिक़ाल की दुखद खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
इस ग़मगीन मौके पर रामपुर सांसद मौलाना मुहीबुल्ला नदवी साहब ने जनाज़े की नमाज़ में शिरकत की, मरहूम की मग़फ़िरत के लिए दुआ की और शोक संतप्त परिजनों को ढाढ़स बँधाया।
मौलाना साहब ने कहा कि हाजी अब्दुल हसन साहब एक नेकदिल, मिलनसार और समाज की खिदमत करने वाले इंसान थे, जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।
अल्लाह तआला मरहूम को जन्नतुल फ़िरदौस में आला मक़ाम अता फरमाए और परिजनों को सब्र-ए-जमील अता करे।










