दबिश से लौट रहे पुलिसकर्मियों का वाहन भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।

दबिश से लौट रहे पुलिसकर्मियों का वाहन भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

 

महराजगंज। दबिश से लौट रहे पुलिसकर्मियों का वाहन भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना में एक दरोगा की मौत हो गई और, पाँच लोग बुरी तरह घायल हो गए। पेड़ से टकराई पुलिसकर्मियों की स्कॉर्पियो। कुशीनगर में दबिश देकर वापस गोरखपुर जा रही थी गोरखपुर पुलिस। घायल पुलिसकर्मियों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कराया गया है।

इलाज के दौरान गोरखपुर के रामगढ़ ताल थाने में तैनात दरोगा संतोष कुमार की मौत। एसआई रमेश चंद, संतोष कुमार, महिला दरोगा गीता, चालक व अन्य दो सदस्य गाड़ी में थे सवार। दुर्घटना में स्कार्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर जिले के आलाधिकारी पहुँचे बीआरडी मेडिकल कॉलेज। श्याम देउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी चौकी के पास हुआ दर्दनाक हादसा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai