लम्बे समय से बीमार सपा नेता के घर पहुंचे सांसद नरेश उत्तम पटेल, जाना हाल, सपा नेत्री की बहू के तेरहवीं में भी शामिल हुए।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नरेश उत्तम पटेल आज महानगर उपाध्यक्ष इसरार अंजुम का हाल, जानने उनके आवास पर पहुंचे। इसरार अंजुम लम्बे समय से बीमार चल रहे हैं। सांसद नरेश उत्तम पटेल सपा नेत्री कमला यादव के बहू के तेरहवीं में शामिल हुए। इसके बाद धूमनगंज निवासीसपा नेता राकेश सिंह पटेल एवं सपा नेत्री आस्था पटेल के आवास भी पहुंचे जहाँ पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की।
सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल आज सुबह प्रयागराज आए थे। स्थानीय सर्किट हॉउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात भी की और शाम साढ़े चार बजे बन्दे भारत ट्रेन से वापस कानपुर चले गए।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव, विधायकगण हाकिम लाल बिन्द, संदीप पटेल, पूर्व मंत्री अंसार अहमद,राम मिलन यादव, मालती यादव, कृष्ण मूर्ति सिंह, रविन्द्र यादव एडवोकेट, हेमंत टुन्नू, दूध नाथ पटेल, संगीता पटेल, दान बहादुर मधुर, रमाकांत पटेल, शांति प्रकाश पटेल, ओ पी पाल, आर एन यादव, सचिन श्रीवास्तव ,मोईन हबीबी, जीत लाल पासी, कुलदीप यादव, मो हामिद, संजय यादव, रोहित यादव, देवीलाल यादव, सिपाही लाल, कमलेश गुप्ता, असगर अली अंसारी, मो सऊद, जीतराज हेला आदि मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai