मुगलसराय रात 11:37 बजे तक बिक रही शराब, पुलिस चौकी के पास वीडियो वायरल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुलहीपुर में स्थित कम्पोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में रात 11:37 बजे तक शराब बिकते हुए दिखाई दे रही है।

यह दुकान सरकारी नियमों की खुली अवहेलना कर रही है। नियमानुसार शराब की दुकानें सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक ही खुली रह सकती हैं। वीडियो में दिख रहा है कि दुकान का मुख्य शटर बंद है, लेकिन बगल से शराब की बिक्री जारी है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार रात 10 बजे के बाद यहां अवैध कारोबार चलता है। महत्वपूर्ण बात यह है कि यह दुकान पुलिस चौकी से मात्र 10 कदम की दूरी पर स्थित है। वीडियो में शराब खरीदने के लिए लंबी कतार लगी दिखाई दे रही है।

आरपीएफ और अलीनगर पुलिस लगातार शराब तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। शराब माफिया नए-नए तरीकों से बिहार में शराब की तस्करी कर रहे हैं। वीडियो में ग्राहकों के बीच किचकिच भी दिखाई दे रही है। इस तरह की गतिविधियों से मारपीट या दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai