गंगा किनारे पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, मुगलसराय में गाड़ी की चाबी और मोबाइल बरामद, पुलिस जांच में जुटी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कटेसर में गंगा किनारे रात्रि दशावमेध घाट के सामने एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चरी के खेत में बबूल के पेड़ से एक अज्ञात व्यक्ति का शव लटका मिला।

क्षेत्र पंचायत कटेसर के स्थानीय निवासी लल्लू यादव ने पुलिस को सूचना दी। शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त अवस्था में था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गगनराज सिंह मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

घटनास्थल से कुछ महत्वपूर्ण सबूत भी मिले हैं। शव के पास से टोटो की चाबी और एक छोटा बिना सिम का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इसके अलावा लगभग सौ मीटर की दूरी पर एक टोटो भी मिला है, जिसके पहिए और बैटरी गायब थे।

थाना प्रभारी गगनराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। शव की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai