रेल कर्मचारियों का राष्ट्रव्यापी हड़ताल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुरानी पेंशन योजना समेत 11 मांगों को लेकर पूर्व मध्य रेलवे के स्टेशनों पर धरना

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर आज रेल कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज यूनियन ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन किया है।

केंद्रीय संगठन महामंत्री एस के शर्मा की अध्यक्षता में प्लांट डिपो में गेट मीटिंग आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि यूनियन 11 प्रमुख मांगों को लेकर हड़ताल का समर्थन कर रही है। इनमें चार श्रम कानूनों को निरस्त करने, एनपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने और रेलवे में प्रतिवर्ष 2 कर्मचारी पदों की कटौती रोकने की मांग शामिल है।

अन्य प्रमुख मांगों में रेलवे में सभी रिक्त पदों पर भर्ती, आउटसोर्सिंग पर रोक, ठेका मजदूरों को समान वेतन, और आठवें वेतन आयोग में 6 सदस्यीय परिवार को आधार मानकर वेतन निर्धारण करना शामिल है। साथ ही पीएलबी बोनस का भुगतान 7वें वेतन आयोग के आधार पर करने, 14/2 कानून को समाप्त करने, 55/30 सेवा समीक्षा पर रोक और 8 घंटे से अधिक ड्यूटी पर रोक लगाने की मांग की गई है।

कार्यक्रम में चंद्रिका यादव, मृत्युंजय कुमार, अभिराम सिंह, अविनाश राज समेत सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai