गुरु पूर्णिमा पर सर्वेश्वरी आश्रम में सुरक्षा कड़ी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डीआईजी ने किया निरीक्षण, आश्रम मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी शिव हरि मीणा ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पड़ाव स्थित सर्वेश्वरी समूह आश्रम का दौरा किया। वे सुबह 11 बजे आश्रम पहुंचे और करीब 10 मिनट तक रुके।

डीआईजी ने अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा पर आश्रम में भारी भीड़ की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जाएंगे।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बड़ा चौराहा और आश्रम मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। आश्रम परिसर और आसपास के क्षेत्र में ठेले-खोमचे या दुकानें नहीं लगा सकेंगे। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए वाराणसी शहर में बड़ी गाड़ियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

डीआईजी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय से काम करें। उन्होंने सफाई, पेयजल, रूट डायवर्जन और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए किसी भी स्तर पर चूक न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai