मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मुरादाबाद। मूंढापांडे दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे व सरिए और अध्धे दो लोग गंभीर रूप से घायल तीसरा मामूली घायल। जनपद के थाना मूंढापांडे क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोविंदपुर खुर्द अड्डे पर गुरुवार रात्रि के लगभग दस बजे उस समय हड़कंप मच गया जिस समय पुरानीं रंजिश के चलते सरे आम दो पक्षों में लाठी डंडे व सरिए और अध्धे चल गए। जिसमें दो व्यक्ति गंभीर घायल और एक युवक के मामूली चोटें आई हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सक्टुनंगला निवासी एक युवती की शादी लगभग 1 वर्ष पहले नूर मोहम्मद पुत्र गुलाम मोहम्मद के साथ दूसरी पत्नी के रूप में हुई थी जिसके चलते लड़की पक्ष के लोगों का आरोप है कि, उनकी बेटी को पति व सुसराल पक्ष की ओर से नशीला पदार्थ दिया गया था जब उसकी हालत बिगड़ी तो उन्होंनें गोविंदपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां पर उसका उपचार चल रहा था तभी नूर मोहम्मद कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचा और लड़की पक्ष से दबाव बनाने लगा के वह अपने रूप से दूसरी जगह उपचार कराएगा लेकिन लड़की पक्ष के लोग नहीं माने इसी को लेकर के दोनों पक्षों में लाठी डंडे व सरिए और अध्धे चल गए। जिसकी जद में आकर लड़की का भाई मुजाहिद दूसरा मुशाहिद गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों की आंखों में गंभीर चोटें आई हैं। बिगड़ती हालत देख सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों को मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। और एक तीसरे भाई के मामूली गुम चोटें आई हैं। जो के घर पर ही अपना उपचार कर रहा है दोनों पक्षों में यह युध्द लगभग एक डेढ़ घंटे चला जिसके बाद चौकी करनपुर पुलिस पहुंचीं और मामला दर्ज किया मगर एक रात रात और एक दिन गुज़र जाने के बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।










