बिलासपुर क्षेत्र की बिजली की समस्याएं जैसे अत्यधिक बिल का आना गलत रीडिंग होना, रीडिंग लेने वाले कर्मचारियों की अभद्रता जैसे अनेकों मुद्दों के साथ एसडीओ बिलासपुर कार्यालय पहुंचे
मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन प्रधान के जिलाध्यक्ष रामपुर अपनी टीम के साथ पहुंचे। एसडीओ बिलासपुर ने सम्मानपूर्वक समस्याएं सुनी और अतिशीघ्र समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया हम आभारी हैं। भारतीय किसान यूनियन प्रधान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश प्रधान के जिन्होंने हमें समाज सेवा का मौका दिया जिनका सपना है कि संगठन समाज हित में काम करें हर वर्ग के लिए कम करें हम उनके इस सपने में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और समाज के हर तबके के साथ किसान मजदूर गरीब लाचार के साथ उनकी हर परेशानी में साथ देने के लिए वचन वद्ध है।
इस मौके पर जिला प्रभारी सरदार सुबेग सिंह जिला सचिव गुरप्रीत सिंह जिला मंत्री पवनदीप सिंह ग्राम अध्यक्ष धारा नगरी सरदार सोहन सिंह हरप्रीत सिंह वह उनके साथी उपस्थित रहे।










