एस.सी/एस.टी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  कल्पना देवी को नूतन वर्ष 2026 की शुभकामनाएं देकर तुच्छ भेंट प्रदान की गई। 

एस.सी/एस.टी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  कल्पना देवी को नूतन वर्ष 2026 की शुभकामनाएं देकर तुच्छ भेंट प्रदान की गई। 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। एस.सी/एस.टी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  कल्पना देवी को नूतन वर्ष 2026 की शुभकामनाएं देकर तुच्छ भेंट प्रदान की गई।  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदया द्वारा जिन शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ प्रदान किया गया उस कार्य के लिए एसोसिएशन द्वारा प्रसशा की गई। ब्लॉक सैदनगर तथा जिन ब्लॉक के शिक्षको का चयन वेतनमान नहीं लगा उनका चयन वेतनमान ब्लॉक से निर्धारण प्रपत्र उपलब्ध नहीं होने के कारण नहीं लग पाया उन शिक्षको का चयन वेतनमान जनवरी में लग जाएगा।

इनके अलावा जिन शिक्षको को एक ही पद पर संतोषजनक सेवा करते हुए 10 वर्ष पूर्ण हो गए, उनका चयन वेतनमान लगाया जाना है, महोदया द्वारा अवगत कराया गया कि सबसे पहले प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापको का फिर प्रधानाध्यापक उसके बाद उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों का तथा फिर प्रधानाध्यापक का चयन वेतनमान लगेगा। संगठन द्वारा शिक्षकों कि विभिन्न समस्यायों को रखा गया एवं अवगत कराया गया कि आरक्षित वर्ग का चयन वेतनमान कई वर्षों से अभी तक लंबित है ,पर वार्तालाप की गई। महोदया द्वारा शिक्षको की उक्त समस्याओं का निराकरण करने हेतु आश्वस्त किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम बहादुर गौतम, प्रेमचंद जी (जिला उपाध्यक्ष ),रमेशपाल सिंह (जिला कोषाध्यक्ष ), वीर सिंह जिला संरक्षक, धन सिंह, प्रवेश कुमार चंचल, अशोक कुमार, जंग बहादुर, राजेश कुमार जबर सिंह, डॉ 0 सरफराज अहमद, जुल्फिकार अली, सुरेन्द्र सिंह, ऋषि पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai