बुलंदशहर किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने मुनीत चौधरी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्यूरो चीफ सुरेश भाटी की रिपोर्ट

बुलंदशहर। संगठन सृजन अभियान में लगी कांग्रेस ने प्रकोष्ठों में नियुक्ति शुरू कर दी है। बुलंदशहर किसान कांग्रेस का जिलाध्यक्ष स्याना विधानसभा क्षेत्र के गांव धनियावली निवासी मुनीत चौधरी को बनाया है।

किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष खलील नंबरदार द्वारा जारी की गई सूची में मुनीत को अध्यक्ष बनाने से क्षेत्र में हर्ष की लहर है। मुनीत चौधरी इससे पहले युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष और जिला महासचिव रह चुके हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने मंगलवार को जिला कार्यालय पर मुनीत चौधरी को किसान कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने पर स्वागत किया और अच्छे कार्यालय की शुभकामनाएं दी।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुनीत चौधरी ने कहा कि किसान कांग्रेस किसानों के मुद्दे दमदारी से उठाएगी। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष खलील नंबरदार और कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एड का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर बधाई देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, डॉ इरफान, कंट्रोल रूम प्रभारी नईम मंसूरी, नीरज ठाकुर, कासिम खान, आशु कुरैशी, संजय कुमार, देवेंद्र चौधरी, सुबोध मलिक आदि मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai