मुड़हुआ गांव के पास स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

 

चंदौली। जनपद के चकिया कोतवाली क्षेत्र के मुड़हुआ गांव के पास स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को घेरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

 

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान गाजीपुर के नंदगंज निवासी विशाल पासी के रूप में हुई। विशाल पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फरार बदमाश की पहचान अभिषेक सिंह उर्फ पहलवान उर्फ रामनाथ उर्फ सोनू सिंह के रूप में हुई है।

 

विशाल पासी 1 मई को धानापुर कस्बे में बस मालिक मुटुन यादव की हत्या के मामले में वांछित था। पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में उस पर 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai