त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। बाल शिक्षा निकेतन स्कूल में बाल दिवस पर छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी व बाल मेला लगाकर चाचा नेहरू का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। बाल शिक्षा निकेतन स्कूल चकिया चक निरातुल प्रयागराज में बाल दिवस पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती पर स्कूली बच्चों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए राष्ट्रगान भारत माता की जय, वंदे मातरम, चाचा नेहरू अमर रहे के नारों के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ।
मुख्य अतिथि पूर्व सूबेदार थल सेना कारगिल युद्ध विजेता श्याम सुंदर सिंह पटेल वरिष्ठ समाज सेवी प्रयागराज ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतवर्ष के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने देश के विकास की बुनियाद रखी थी जो आज विकसित हुआ विस्तारित हो रहा है नेहरू जी को बच्चों के प्रति बहुत लगाव था बच्चों की शिक्षा व विकास के लिए वे सदैव उत्सुक रहते थे व सभी कार्य किया करते थे इसीलिए उन्हें बच्चे चाचा नेहरू कहते थे जिसकी वजह से सरकार ने उनका जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा किया वहीं परंपरा चल रही है जिसे आज मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाई जिसे देखकर बहुत ज्ञानवर्धन हुआ तथा बच्चों में उत्साहवर्धन हुआ लोगों ने आयोजन की प्रशंसा किया साथ ही बाल मेला का आयोजन हुआ जिसका बच्चों ने आनंद उठाया वह खुशियां मनाई।
पूरे आयोजन का प्रबंधन व निर्देशन प्रधानाचार्य छाया गुप्ता, प्रबंधक ओमप्रकाश गुप्ता तथा शिक्षिकाएं शालिनी पांडे, आमना, श्वेता, शिक्षा, निशा, दीपा, प्रतिमा सोनी का योगदान सराहनीय रहा तथा प्रदर्शनी में छात्र-छात्राएं रुपा, चंदन, शबनम, सुल्तान, चंद्रभान, मीठी अग्रहरि, आशुतोष साहू, प्रियंका, सुभान, निखिल, रितिक रावत, रोजी, विकरा ने चंद्रयान, एसएलवी, सोलर, ध्वनि प्रदूषण रोकना, पर्यावरण, पाचन तंत्र, थी डी मॉडल आदि प्रदर्शनी बनाई जिसकी प्रशंसा हुई अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन छाया रानी गुप्ता प्रधानाचार्य ने किया जलपान नाश्ता के साथ कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ।










