त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। डॉक्टर्स डे एवं सीए डे पर अग्रवाल युवा महिला मंडल ने किया समाज की प्रतिभाओं का सम्मान। अग्रवाल युवा महिला मंडल द्वारा होटल नवीन कॉन्टिनेंटल, प्रयागराज में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे एवं राष्ट्रीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर समाज के प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा एवं वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पण एवं समाज सेवा के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई।
समारोह में डॉ. सबिता अग्रवाल, डॉ. समीक्षा अग्रवाल, डॉ. कीर्ति अग्रवाल, डॉ. विनीता अग्रवाल एवं सीए पूजा अग्रवाल को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सक एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट समाज के दो ऐसे महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जो अपने ज्ञान, ईमानदारी और सेवा-भाव से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का स्वागत सरिका अग्रवाल ने किया। इसके उपरांत मंडल की सभी सदस्याओं ने सम्मान समारोह को गरिमामय एवं प्रेरणादायी बनाया।
इस अवसर पर रीनू मित्तल, दीप्ति गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, आकांक्षा अग्रवाल, येशा गोयल, श्रुति अग्रवाल सहित मंडल की अनेक सदस्याएँ उपस्थित रहीं। सभी ने सम्मानित अतिथियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सेवा-भाव, समर्पण तथा समाज के प्रति अमूल्य योगदान की मुक्त कंठ से सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में अग्रवाल युवा महिला मंडल ने संकल्प व्यक्त किया कि भविष्य में भी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा तथा समाज सेवा एवं जनहित के ऐसे आयोजनों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।










