दीपक कुमार सिन्हा ने उत्तर मध्य रेलवे के नए प्रधान मुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर के रूप में किया पदभार ग्रहण।

दीपक कुमार सिन्हा ने उत्तर मध्य रेलवे के नए प्रधान मुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर के रूप में किया पदभार ग्रहण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। दीपक कुमार सिन्हा ने उत्तर मध्य रेलवे के नए प्रधान मुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर के रूप में किया पदभार ग्रहण। इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ सिग्नल इंजीनियर्स 1992 बैच के वरिष्ठ अधिकारी, दीपक कुमार सिन्हा ने आज आधिकारिक तौर पर प्रधान मुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। यह पद सतेंद्र कुमार के सेवानिवृत्ति के उपरांत रिक्त हुआ था। इस नियुक्ति से पूर्व, वे प्रयागराज में उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य संकेत इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे।

श्री सिन्हा ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है। 1992 की परीक्षा के माध्यम से चयनित श्री सिन्हा रेलवे संचालन, योजना और विशिष्ट निर्माण परियोजनाओं में तीन दशकों से अधिक का विशिष्ट और बहुआयामी अनुभव रखने वाले श्री सिन्हा ने विभिन्न रेलवे जोनों में कई महत्वपूर्ण नेतृत्व पदों पर कार्य किया है। उन्होंने 18 जुलाई, 2023 से 04 सितंबर, 2025 तक उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक के रूप में सफलतापूर्वक अपनी सेवाएं दी हैं। झांसी के मण्डल रेल प्रबंधक और मुख्य संकेत इंजीनियर के रूप में अपनी हालिया भूमिकाओं के अलावा, उन्होंने इस ज़ोन में मुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर (निर्माण), मुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर (प्लानिंग), मुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर (प्रोजेक्ट्स), वरिष्ठ मण्डल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर (झांसी) और निर्माण व योजना विंग में उप-मुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर जैसी कई महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। श्री सिन्हा ने कोर, प्रयागराज में भी अपनी तकनीकी विशेषज्ञता प्रदान की, जहाँ उन्होंने जुलाई 2012 से जुलाई 2017 तक उप-मुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर के रूप में कार्य किया। अपने करियर के शुरुआती दौर में, उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र में सिग्नलिंग और टेलीकॉम नेटवर्क को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने वहां वरिष्ठ मण्डल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर (लमडिंग), मण्डल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर (तिनसुकिया) और मरियानी व गुवाहाटी में महत्वपूर्ण निर्माण और ओपन-लाइन पदों पर कार्य किया।

अपनी उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता, तकनीकी स्पष्टता और रेलवे बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के प्रति व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए पहचाने जाने वाले श्री सिन्हा के नेतृत्व में उत्तर मध्य रेलवे के अधिकार क्षेत्र में चल रहे सुरक्षा सुधारों, उन्नत सिग्नलिंग और डिजिटल दूरसंचार पहलों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai