रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम ने डॉक्टर्स डे, सीए डे एवं रक्तदान अभियान के साथ समाजसेवा का दिया प्रेरक संदेश।

रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम ने डॉक्टर्स डे, सीए डे एवं रक्तदान अभियान के साथ समाजसेवा का दिया प्रेरक संदेश।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम ने डॉक्टर्स डे, सीए डे एवं रक्तदान अभियान के साथ समाजसेवा का दिया प्रेरक संदेश। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन पूनम गुलाटी की प्रेरणा एवं आह्वान पर रोटरी क्लब ऑफ प्रयागराज प्लैटिनम द्वारा बुधवार को श्रीनिवासा रामानुजम पब्लिक स्कूल, सिविल लाइन्स, प्रयागराज में नेशनल डॉक्टर्स डे एवं नेशनल चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के साथ ही क्लब की सामाजिक सेवा परियोजना “रक्तअर्पण” के अंतर्गत रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष रोटेरियन अजय शर्मा ने सभी विशिष्ट अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान करते हुए किया। सम्मानित अतिथियों में डॉ. बी. बी. अग्रवाल, डॉ. प्रतीक पांडेय, डॉ. नितिन शर्मा, सीए संजय तलवार, सीए सुब्रत राउत, सीए नूपुर गर्ग एवं सीए सुमित अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इस अवसर पर असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन मनदीप श्रीवास्तव ने कहा कि चिकित्सक और चार्टर्ड अकाउंटेंट समाज के दो ऐसे स्तंभ हैं जो मानव जीवन और राष्ट्र निर्माण दोनों को सशक्त बनाते हैं। रोटरी द्वारा ऐसे कर्मयोगियों का सम्मान समाज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का श्रेष्ठ माध्यम है।

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अजय शर्मा ने कहा कि रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम सेवा, सद्भाव और सामाजिक उत्तरदायित्व को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है तथा आने वाले समय में भी जनहित की अनेक योजनाएँ संचालित करता रहेगा।

क्लब सचिव रोटेरियन प्रमय मित्तल ने बताया कि क्लब निरंतर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचने का प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में उन्होंने द रोटरी फाउंडेशन में पॉल हैरिस फेलो (PHF) बनने हेतु 300 अमेरिकी डॉलर का योगदान भी प्रदान किया।

रक्तदान अभियान के अंतर्गत आन्हा ब्लड बैंक में क्लब की ओर से रोटेरियन जया मित्तल ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। वहीं रोटेरियन ज्योति सिंह एवं रोटेरियन अल्पना शर्मा ने भी रक्तदान का प्रयास किया, किन्तु हीमोग्लोबिन का स्तर निर्धारित मानक से कम होने के कारण वे रक्तदान नहीं कर सकीं। रक्तदान शिविर में जय कुमार, डॉ. प्रतीक पांडेय, नितिन चोपड़ा, अध्यक्ष अजय शर्मा, सचिव प्रमय मित्तल एवं चार्टर अध्यक्ष रोटेरियन रितेश सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान क्लब में चार नए सदस्यों का रोटरी पिन पहनाकर औपचारिक स्वागत किया गया। डॉ. बी. बी. अग्रवाल, मानवेन्द्र सिंह, हरीश चन्द अग्रवाल एवं सूरज कुमार केसरवानी को रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम की सदस्यता प्रदान की गई। इस अवसर पर बताया गया कि 3 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली क्लब की इंस्टॉलेशन सेरेमनी में भी बड़ी संख्या में नए सदस्यों को रोटरी परिवार से जोड़ा जाएगा।

चार्टर अध्यक्ष एवं मास्टर ऑफ सेरेमनी (MOC) रोटेरियन रितेश सिंह ने अपने प्रभावी संचालन से पूरे कार्यक्रम को गरिमामय एवं ऊर्जावान बनाया।

मीडिया इंचार्ज रोटेरियन मनीष गर्ग ने कहा कि रोटरी केवल सेवा संगठन नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त माध्यम है। चिकित्सकों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं रक्तदाताओं का सम्मान समाज में सेवा की भावना को और अधिक प्रोत्साहित करेगा।

कार्यक्रम में रोटेरियन अरिंदम घोष, मयंक जायसवाल, दीपक गुप्ता, मनोज अग्रवाल, आरती अग्रवाल, जया मित्तल, उमंग टंडन, सर्वेश पाल, रितेश सिंह, हरीश चन्द अग्रवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में रोटेरियन अपूर्वा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai