त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती पर जरुरत मंदो को बाँटे कम्बल, दी गई श्रद्धांजलि। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म भूषण स्व मुलायम सिंह यादव की 86वी जयंती की पूर्व संध्या पर आज 21नवम्बर को सपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख संदीप यादव ने फाफामऊ के शांतिपुरम मे 1001जरुरत मंदो को कम्बल वितरित कर अपने नेता के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की और आगामी 2027मे प्रदेश मे समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने केलिए आशीर्वाद माँगा।
सपा नेता संदीप यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता, धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव ने डॉ लोहिया, डॉ अम्बेडकर के विचारों पर चलकर हमेशा आम आदमी की तरक्की और खुशहाली के लिए काम किया। वर्तमान मे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके अधूरे सपनो को पूरा करते हुए प्रदेश एवं देश की खुशहाली के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

इस मौके पर सर्व संदीप यादव, इंजी विक्रम यादव, उदित नारायण, आशीष, मानिक चंद्र,सन्देश यादव, राहुल वर्मा, मुलायम, बलवीर, बबलू, श्यामू पांडे, राम मूर्ति, छोटू, मोहित, विनय सिंह आदि सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित रहे।










