11 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस-आरपीएफ ने मानसरोवर तालाब के पास से पकड़ा, ओडिशा से लाते थे गाजीपुर

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। 11 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।11 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार। अलीनगर थाना क्षेत्र के मानस नगर स्थित मानसरोवर तालाब के पास से पुलिस और आरपीएफ ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 11.115 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अलीनगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने गुरुवार को मानसनगर स्थित मानसरोवर तालाब के पास मिली सूचना के आधार पर दबिश दी।

दबिश के दौरान, टीम ने दो व्यक्तियों को 11.115 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपनी पहचान बाली कुमार पुत्र राम कृत राम निवासी अंधरू, थाना कोतवाली सदर, गाजीपुर और सत्येंद्र गुप्ता पुत्र स्वर्गीय विंध्याचल गुप्ता निवासी मोहम्मदपुर, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर के रूप में बताई।

आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ओडिशा से ट्रेन के माध्यम से गांजा लाकर गाजीपुर में पुड़िया बनाकर बेचते थे। उन्होंने बताया कि इस धंधे से उन्हें काफी मुनाफा होता है।

 

 

इस गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय, उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव, कांस्टेबल प्रवेश सिंह, आरपीएफ के उप निरीक्षक इंद्र कुमार, आरक्षी गुड्डू प्रजापति, मनोज कुमार यादव और अवधेश प्रसाद शामिल रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai