रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जाने पर महिला पटवारी निलंबित लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद तत्काल प्रभाव से आदेश जारी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट

भोपाल, मध्य प्रदेश। लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही के अंतर्गत महिला पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपिया सुप्रिया जैन, पटवारी हल्का 4 परवलिया सड़क तहसील हुजूर जिला भोपाल को ग्राम मुबारकपुर तहसील हुजूर जिला भोपाल निवासी एक व्यक्ति से उसकी 18 एकड़ कृषि भूमि के सीमांकन हेतु पटवारी सुप्रिया जैन ने प्रति एकड़ 2000 रुपए के हिसाब से 36000 रूपयों की रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत के बाद लोकायुक्त ने सुप्रिया जैन द्वारा उसके निवास हिमांशु टावर लालघाटी के पार्किंग एरिया में आवेदक से 10000 रु. की रिश्वत लेते हुए ट्रेप किया गया। कार्यवाही के बाद सुप्रिया जैन पटवारी के विरूद्ध मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) के विभिन्न नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सुप्रिया जैन, पटवारी तहसील हुजूर जिला भोपाल को मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai