प्रयागराज। यूनाइटेड फोरम आफ पेंशनर्स एसोसिएशन प्रयागराज के तत्वावधान में कई विभागों के पेंशनर्स पूर्व सैनिकों सहित की बैठक तपोवन पार्क न्यू कैंट प्रयागराज में हुई जिसकी अध्यक्षता शिवचरण सिंह अध्यक्ष, संचालन पूर्व सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल महामंत्री, संयोजन संतपाल स्वरूप ,रामकृपाल मौर्य ने किया।
बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान भारत माता की जय से हुई तत्पश्चात महामंत्री श्याम सुंदर सिंह पटेल ने विचार बिंदुओं की जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार वर्तमान में जिस तरह से पहलगाम आतंकवादी घटना में मारे गए लोगों के लिए सख्त कार्रवाई करते हुए सिंदूर ऑपरेशन के माध्यम से भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ाए तथा उग्रवादी ठिकानों को घ्वस्त किया तथा सिंदूर ऑपरेशन सफल हुआ जिस पर हम सभी पेंशनर्स संगठन के लोग पूर्व सैनिक सहित सरकार की प्रशंसा करते हैं तथा भारतीय सेनाओं का अभिनंदन नमन करते हुए उनके शान में राष्ट्र ध्वज तिरंगा लहराते हुए उन्हें जय हिंद करते हैं जिस पर सभी ने भारत माता की जय बोला।
इसी क्रम में आगे कहा कि संस्था ने भारत सरकार को मांगों का प्रस्ताव प्रेषित किया था जिस पर आठवें वेतन आयोग का गठन हुआ सरकार ने घोषणा किया जिस पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त किया लेकिन बजट सत्र मार्च 2025 में वित्त मंत्री ने आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स की पेंशन रिवीजन नहीं होगा तथा पेंशन रूल संशोधित करने का बिल पास करा लिया जो पेंशनर्स के अधिकार का हनन और सुप्रीम कोर्ट के आदेश 17 दिसंबर 1982 की अवहेलना होगी सरकार से हमारी मांग है कि इस पर भी ध्यान दें और आठवें वेतन आयोग में सभी पेंशनर्स के पेंशन रिवीजन किए जाए जैसे सभी वेतन आयोग में होता आया है तभी सरकार की प्रशंसा होगी हमारी कुछ अन्य मांगे भी विचाराधीन है उसे भी सरकार समय से घोषित कर लागू करें तो सरकार की जय जयकार होगी जिस पर लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे शिवचरण सिंह ने कहा कि भारत सरकार समय-समय पर ऐतिहासिक निर्णय लेती है जैसे वर्तमान में सिंदूर ऑपरेशन के माध्यम से पाकिस्तान के छक्के छुड़ाएं और ऑपरेशन सफल हुआ जिसके लिए हम सरकार की प्रशंसा करते हैं साथ ही भारतीय सेनाओं का अभिनंदन करते हुए शत-शत नमन करते हैं जय हिंद कहते हैं जिनकी वजह से हमारा राष्ट्र ध्वज तिरंगा लहरा रहा है उनकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।
इसी क्रम में सभी पेंशनर्स के मांगों के संबंध में चर्चा करते हुए बताया कि पेंशनर दिवस में इकतीस मांगों का प्रस्ताव पारित कर महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व संबंधित मंत्रालयों को भेजा था जिसके परिणाम स्वरुप आठवे वेतन आयोग का गठन हुआ लेकिन बजट सत्र में आठवें वेतन आयोग से पेंशनर्स का पेंशन रिवीजन मुद्दा बाहर करने का बिल पास करा लिया जो गलत है सरकार इस पर ध्यान दें और वेतन आयोग में जैसे पेंशन रिवीजन होता आया है उसी तरह से सभी पेंशनर्स का पेंशन रिवीजन होना चाहिए क्योंकि पेंशन कर्मचारी का अधिकार है तो पेंशन रिवीजन भी अधिकार है जिस पर सभी ने खुशी जाहिर किया अन्य वक्ताओं ने भी उक्त से मिली जुली बातें कहीं जिसमें सभी पेंशनर्स को संगठित होने के लिए जोर दिया और कहा संगठन में शक्ति है वही सफलता की सोपान है हम सब मिलजुल कर पेंशनर हित, समाज हित ,राष्ट्रहित के कार्यों में लगे और हर तरह से खुशहाल रहे।
अंत में संगठन से जुड़े हुए पेंशनर्स जवाहरलाल सिंह एवं अनुराधा अग्रवाल का बीमारी के कारण स्वर्गवास हो गया जिस पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया बैठक में प्रमुख रूप से शिवचरण सिंह,श्याम सुंदर सिंह पटेल, संतपाल स्वरूप, रामकृपाल मौर्य, प्यारेलाल, मंसूर हसन,प्रेम चंद्र , शतीश चंद्र , विक्रम बहादुर कुशवाहा,गोविंद कुमार सेठ , आकांक्षा मिश्रा आदि कई लोग शामिल रहे अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन श्याम सुंदर सिंह पटेल ने किया।










